Modi Cabinet Expansion: राघव चड्ढा या अशोक मित्तल? पंजाब कोटे से किसे मंत्री बनाएंगे पीएम मोदी! समझिए पूरी बात

Modi Cabinet Expansion 2026: जुलाई के पहले सप्ताह में संभावित केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं. पंजाब कोटे से मंत्री पद की दौड़ में राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. जानिए दोनों नेताओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि, बीजेपी की रणनीति, पंजाब चुनाव 2027 का समीकरण और आखिर किसे मिल सकता है मंत्री बनने का मौका.

ADVERTISEMENT

Modi Cabinet Expansion
Modi Cabinet Expansion
google news

जून 2026 का अंत आते-आते दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. देश के सियासी गलियारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में होने वाले एक बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक होने वाली सेशेल्स(Seychelles) यात्रा के तुरंत बाद, यानी जुलाई के पहले हफ्ते में इस कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मोहर लग जाएगी.