VIDEO: 'मोदी सिर्फ दिखावा, 2-3 बार मिल चुका...उनमें दम नहीं', राहुल गांधी का तीखा हमला
Rahul Gandhi: कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ दिखावा करते हैं और उनमें कोई ठोस बात नहीं है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने OBC सम्मेलन में अपनी गलती कबूल की
Rahul Gandhi: कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ दिखावा करते हैं और उनमें कोई ठोस बात नहीं है. नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के भागीदारी न्याय सम्मेलन में राहुल ने यह बात कही. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि देश की राजनीति में सबसे बड़ी समस्या क्या है. इस पर भीड़ से आई एक आवाज का जवाब देते हुए राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं हैं."