Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी का दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा, 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. अब टोंड दूध से लेकर फुल क्रीम दूध तक के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे देने होंगे. बता दें कि कंपनी ने 6 महीने के भीतर दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं.

ADVERTISEMENT

मदर डेयरी का दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा
मदर डेयरी का दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा
Google CTA

आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी की नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी. इससे रोजाना दूध खरीदने वाले लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा.

छह महीने के भीतर दूसरी बार बढ़े दूध के दाम

मदर डेयरी दिल्ली-NCR के प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक है. कंपनी ने पिछले छह महीने के भीतर दूसरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए गए थे. वहीं, इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था. अब एक बार फिर दाम बढ़ने से ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

जानें अब कितने हो गए हैं दूध के नए रेट

मदर डेयरी की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बाद अब अलग-अलग कैटेगरी के दूध के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे देने होंगे. नई दरों के मुताबिक, फुल क्रीम दूध की कीमत 76 रुपये और टोंड दूध की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

वहीं, डबल टोंड दूध 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसके अलावा दिल्ली-NCR में खुला टोंड दूध अब 58 रुपये के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

घरेलू बजट और महंगाई पर कितना पड़ेगा असर?

दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है. ऐसे में इसकी कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी का असर सीधे लोगों के घरेलू बजट पर पड़ता है. दूध के दाम बढ़ने से खाने-पीने की दूसरी चीजों की लागत पर भी असर पड़ सकता है.

नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 7.74 फीसदी हो गई थी, जबकि इससे पिछले महीने यह 5.97 फीसदी थी. वहीं, सितंबर में खुदरा महंगाई दर भी बढ़कर 5.54 फीसदी दर्ज की गई थी. हालांकि, यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तय सहनशीलता सीमा के भीतर थी.

यह भी पढ़ें: Biz Deal: Airtel लाया धमाकेदार ऑफर, एक रिचार्ज पर दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री !