NEET 2025 Result: दिल्ली की बेटी अविका अग्रवाल ने AIR 5 लाकर रचा इतिहास, छात्रों को बताई अपनी टॉपर बनने की स्ट्रैटेजी!

Neet Topper 2025:  नीट यूजी के रिजल्ट में दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 5वीं रैंक हासिल की है. इसके अलावा वो टॉप 10 में जगह बनाने वाली इकलौती लड़की भी बनीं हैं.

ADVERTISEMENT

NEET UG 2025 Topper
NEET UG 2025 में टॉप 10 में जगह बनाने वाली अकेली लड़की बनी दिल्ली की अविका अग्रवाल. (तस्वीर: ANI)
google news

NEET Topper 2025: नीट यूजी का रिजल्ट आते ही टॉपर्स के मेहनत और लगन की कहानियां सामने आने लगी है. लेकिन इनमें से एक नाम जिसने अपनी एक खास पहचान बनाई है वो हैँ दिल्ली की अविका अग्रवाल. उन्होंने NEET UG 2025 में 5वीं रैंक हासिल की है. इसे साथ ही वो इस परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाने वाली इकलौती लड़की भी बनीं हैं. उनकी इस सफलता में अविका की मेहनत, अनुशासन और परिवार का साथ रहा है.