NEET सुधारों पर NTA ने मानी चूक, RTI में अधूरी जानकारी देने के बाद जारी किया नया स्पष्टीकरण

NEET सुधारों से जुड़ी आरटीआई पर विवाद के बाद NTA ने माना कि उसने अधूरी जानकारी दी थी. एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट का हलफनामा जारी कर कई सुधारों का दावा किया, लेकिन 101 सिफारिशों की पूरी कार्यान्वयन स्थिति अब भी सार्वजनिक नहीं की गई है. इससे पारदर्शिता पर सवाल बने हुए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर सवालों के घेरे में है. एनटीए ने खुद यह बात स्वीकार की है कि उसने RTI के तहत मांगी गई एक अहम जानकारी का आधा-अधूरी जवाब दिया था. यह खुलासा तब हुआ जब इंडिया टुडे ने इस संबंध में एक रिपोर्ट पब्लिश की. रिपोर्ट के सामने आते ही एनटीए ने आनन-फानन में अपनी गलती मानते हुए एक नया स्पष्टीकरण जारी किया और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे को सामने रखकर सफाई दी.