स्वतंत्र भारद्वाज के बाद अब निशु के पिता संजय आजाद का वीडियो वायरल, मामले में नया आया मोड़? जानें पूरा मामला

Sanjay Azad Viral Video:जंतर-मंतर मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस कस्टडी मिलने के बीच पीड़ित निशु आजाद के पिता संजय आजाद का 24 जुलाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे आरोपी को 'वन ऑन वन' की खुली चुनौती देते दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

निशु आजाद के पिता का वीडियो वायरल
निशु आजाद के पिता का वीडियो वायरल
Google CTA

Nishu Azad Father Sanjay Azad Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई मारपीट के मामले में हर पल एक नया मोड़ सामने आ रहा है. एक तरफ जहां आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को कड़कड़डूमा कोर्ट से एससी/एसटी एक्ट के तहत 1 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा गया है, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित निशु आजाद के पिता संजय आजाद के एक पुराने वायरल वीडियो ने इस पूरे केस की दिशा ही मोड़ दी है.