कचरे से दौड़ेगी दिल्ली की रफ्तार! 2027 तक राजधानी को कचरा मुक्त करने का नितिन गडकरी का मेगा प्लान

Delhi Waste Management: दिल्ली को 2027 तक कचरा मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा विजन पेश किया है. उन्होंने बताया कि म्यूनिसिपल कचरे से हाइड्रोजन तैयार कर दिल्ली की सरकारी बसें चलाई जाएंगी. साथ ही 'वेस्ट टू वेल्थ' मॉडल, एक्सप्रेसवे निर्माण में कचरे के उपयोग, एथेनॉल, बायोडीजल, ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ईंधन के जरिए प्रदूषण कम करने, रोजगार बढ़ाने और भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की विस्तृत योजना भी साझा की.

ADVERTISEMENT

Delhi Waste Management
Delhi Buses
Google CTA

आने वाले समय में दिल्ली की रफ्तार को बढ़ाने के लिए कचरा एक बड़ा जरिया बनने जा रहा है. जिस कचरे को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, अब उसी से देश की राजधानी में सरकारी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ईंधन को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले दावे किए हैं. दिल्ली बीजेपी के एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने देश के सामने एक ऐसा विजन रखा है, जो आने वाले समय में भारत की तस्वीर बदल सकता है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पिछले 50 सालों में उनकी कोई भी भविष्यवाणी गलत साबित नहीं हुई है और अब उनका अगला बड़ा लक्ष्य दिल्ली की बसों को म्यूनसिपल कचरे से बनी हाइड्रोजन से चलाना है.