Metro News: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली का सफर हुआ आसान, सेक्टर 51-52 के बीच शुरू हुई ये नई सुविधा
Noida Sector 51 to 52 AC skywalk: दिल्ली-नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सेक्टर 51 एक्वा लाइन और सेक्टर 52 ब्लू लाइन के बीच देश के पहले पूरी तरह से एयर कंडीशन स्काईवॉक का उद्घाटन कर दिया गया है. 480 मीटर लंबे इस स्काईवॉक में 10 ट्रैवलेटर और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है.
ADVERTISEMENT

नोएडा सेक्टर 51-52 के बीच एसी स्काईवॉक शुरू
Noida Sector 51 to 52 AC skywalk: अगर आप भी दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार और काम की खबर है. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को आखिरकार एक बड़ा तोहफा मिल गया है. नोएडा के सेक्टर 51 (एक्वा लाइन) और सेक्टर 52 (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशन के बीच बने देश के पहले पूरी तरह से एयर कंडीशन (AC) स्काईवॉक का औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया है.
