अवैध रूप से दिल्ली में डेरा जमाए बैठा था पाकिस्तानी नागरिक, 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, जानें पूरा मामला

क्राइम ब्रांच ने 15 अगस्त को पुरानी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट से नेपाल के रास्ते भारत आए अवैध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ में कोई आतंकी एंगल न मिलने के बाद उसे डिपोर्ट करने के लिए FRRO के हवाले कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री, दिल्ली के रेस्टोरेंट में कर रहा था काम:
नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री, दिल्ली के रेस्टोरेंट में कर रहा था काम:
Google CTA

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी कराची का रहने वाला मोहम्मद अदनान है, जो बिना किसी वैध वीजा या यात्रा दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहा था.