दिल्ली: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?
Parvesh Verma Slap Video: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद का वीडियो वायरल है. AAP ने PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. वीडियो में मंत्री युवक का मोबाइल नीचे करते नजर आते हैं. घटना को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने आए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की गई है.
ADVERTISEMENT

प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
Parvesh Verma Slap Video: दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने और उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रवेश वर्मा एक युवक का मोबाइल नीचे करते और उसके चेहरे पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क के निरीक्षण के दौरान हुई. सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह और प्रवेश वर्मा के बीच बहस की स्थिति बनी. इसी दौरान एक युवक घटना और सड़क की स्थिति का वीडियो बना रहा था. आरोप है कि इसी दौरान प्रवेश वर्मा उसे थप्पड़ जड़ दिया.
