कौन हैं परवेश वाही, जिन्हें 165 में से मिले 156 वोट और बन गए दिल्ली नगर निगम के मेयर? जानें चार दशक का सियासी सफर
Parvesh Wahi Profile: दिल्ली नगर निगम को नया मेयर मिल गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता परवेश वाही ने 165 में से 156 वोट हासिल कर प्रचंड बहुमत के साथ मेयर चुनाव जीत लिया. आम आदमी पार्टी के चुनाव से दूर रहने और कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बीच परवेश वाही का दिल्ली का प्रथम नागरिक बनना चर्चा का विषय बना हुआ है. जानिए कौन हैं परवेश वाही और उनका 40 साल लंबा राजनीतिक सफर.
ADVERTISEMENT

Delhi Mayor Parvesh Wahi
दिल्ली नगर निगम को अपना नया मेयर मिल गया है. तमाम राजनीतिक उठापटक और खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता परवेश वाही दिल्ली के नए मेयर चुन लिए गए हैं. 29 अप्रैल को हुए चुनाव में उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की. आम आदमी पार्टी की चुनाव से दूरी और कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार ने परवेश वाही के लिए मेयर की कुर्सी का रास्ता बिल्कुल आसान बना दिया.