मोदी सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, जानें अब किसे नहीं मिलेगा ईंधन

मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में होने वाली इंडस्ट्रियल और कमर्शियल तेल खरीद पर 90 दिनों की रोक लगा दी है. अब बल्क यूजर्स को थोक केंद्रों से ही तेल लेना होगा. रिटेल पंपों पर प्रति ग्राहक हर दिन अधिकतम 200 लीटर डीजल की सीमा तय की गई है ताकि जमाखोरी रुके और आम जनता को बिना रुकावट ईंधन मिलता रहे.

ADVERTISEMENT

Petrol-Diesel Rules
Petrol-Diesel Rules
google news

Petrol-Diesel Rules 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने देश के रिटेल पेट्रोल पंपों से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों द्वारा भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीदने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. यह व्यवस्था फिलहाल 90 दिनों के लिए लागू की गई है.