'लगा जिंदगी का आखिरी पल...' फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के भयानक टर्बुलेंस पर यात्रियों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस के दौरान कई यात्री घायल हो गए, जिसके बाद यात्रियों ने प्लेन के मुख्य पायलट पर कई ऐसे आरोप लगाए जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
ADVERTISEMENT

फुकेट दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के यात्री
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्रियों का भयानक अनुभव सामने आया है. उड़ान के दौरान हुए भीषण टर्बुलेंस (झटकों) में कई यात्री घायल हो गए. इसके साथ ही यात्रियों ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट का मुख्य पायलट नशे की हालत में दिख रहा था और उसका व्यवहार बेहद गैर-जिम्मेदाराना था.
