'किसी को बख्शा नहीं जाएगा...' पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला, अब फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पेपर लीक के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाने का ऐलान किया है. उन्होंने साफ कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने प्रदर्शन से निपटने के लिए अब केंद्र सरकार एक्टिव मोड आ गई है. लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया है. पीएम ने X (ट्विटर) से एलान किया है कि अब पेपर लीक केस की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.