दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! PM Modi की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, CIC का आदेश किया रद्द
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पीएम मोदी की डिग्री को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. इस दौरान अदालत ने कहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री का विवरण पब्लिक करने के लिए बाध्य नहीं है.
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री को लेकर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री का विवरण पब्लिक करने के लिए बाध्य नहीं है. इस मामले में कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयुक्त (CIC) के उस आदेश को भी खारिज कर दिया, जिसमें पीएम मोदी की डिग्री जारी करने का आदेश दिया था.