PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान से मचा सियासी घमासान, चिदंबरम ने कहा- मुझे गर्व है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने पलटवार किया. उन्होंने X पर लिखा कि उन्हें 'दिमागी नक्सल' होने पर गर्व है. जयराम रमेश, एमए बेबी, डी राजा और साकेत गोखले समेत विपक्षी नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना की.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें 'दिमागी नक्सल' कहे जाने पर गर्व है.
