मोबाइल प्रोडक्शन 33 गुना, डिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना... PM मोदी ने गिनाईं 12 साल की बड़ी उपलब्धियां, अगले 5 साल का रोडमैप भी बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने पिछले 12 वर्षों में रक्षा, मोबाइल, डिजिटल, रेलवे, गैस और सोलर ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं. अगले चरण में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, रक्षा, ऊर्जा और ग्रीन इकोनॉमी पर जोर देने की बात कही.
ADVERTISEMENT

देश आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा हुआ है. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में पिछले 12 वर्षों में हुए बदलावों और उपलब्धियों का जिक्र किया. साथ ही अगले पांच साल के लिए सरकार की प्राथमिकताएं भी सामने रखीं.
