धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, सीजेपी ने दिया बड़ा रिएक्शन!

CJP on New Education Minister: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने वरिष्ठ नेता प्रहलाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया है. पदभार संभालने के बाद प्रहलाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी पहली प्रतिक्रिया देते हुए नए मंत्री से छात्रों के हित, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली समेत कई मुद्दों पर काम करने की उम्मीद जताई.

ADVERTISEMENT

CJP on New Education Minister
CJP on New Education Minister(फाइल फोटो)
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले चर्चित छात्र आंदोलन के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. लगातार हो रहे विरोध और छात्रों की मांगों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रहलाद जोशी को देश का नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया है. अब नए शिक्षा मंत्री को लेकर CJP ने जो प्रतिक्रिया दी है, वो भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.