दिल्ली के बाद अब पंजाब में बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों को रिफंड करने होंगे पैसे! सीएम भगवंत मान लाएंगे नया कानून

School Fee Hike: पंजाब सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर बड़ा कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि कोई भी निजी स्कूल सालाना 5% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा. पिछले 3 वर्षों में तय सीमा से ज्यादा फीस वसूलने वाले स्कूलों को अभिभावकों को अतिरिक्त राशि रिफंड करनी होगी. जानिए नए कानून की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
Google CTA

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के इस कदम को पूरे देश के लिए एक नजीर बताया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार जल्द ही एक ऐसा कानून लाने जा रही है, जिससे राज्य के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अनाप-शनाप फीस बढ़ोतरी पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी. इस फैसले से पंजाब के लाखों माता-पिता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.