Delhi Voters List Controversy: राघव चड्ढा के वोट पर AAP के आरोपों का ECI ने दिया जवाब, जानें क्या है फॉर्म 6 का पूरा गणित
दिल्ली की मतदाता सूची में बैकडेट से नाम जोड़ने के आम आदमी पार्टी के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. आयोग के अनुसार, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत नियमानुसार फॉर्म 6 भरकर राघव चड्ढा समेत 781 वोटरों के नाम पूरी पारदर्शिता के साथ जोड़े गए हैं.
ADVERTISEMENT

दिल्ली की मतदाता सूची (Voter List) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और चुनाव आयोग (ECI) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम नियमों को ताक पर रखकर और बैक डेट से वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आंकड़ों के साथ स्थिति साफ की है.
