'संविधान नहीं देता इजाजत...' AAP पार्टी में टूट के बीच अन्ना हजारे का बयान आया समाने, देखें वीडियो
Raghav Chadha joins BJP: दिल्ली की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़कर BJP का दामन थाम लिया. इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. अन्ना हजारे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे नैतिकता के खिलाफ बताया. अब AAP बागी नेताओं के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है.
ADVERTISEMENT

Anna Hazare on Raghav Chadha
Anna Hazare on Raghav Chadha: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई एक राजनीतिक घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. दरअसल, यहां राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन कर ली. इसके बाद आम आदमी पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है. इस बीच, पार्टी में हुई इस बड़ी टूट पर अन्ना हजारे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने राघव चड्ढा और उनके साथी सांसदों के भाजपा में शामिल होने के फैसले को “नैतिकता का पतन” करार दिया है.