AAP छोड़ BJP में आए राघव चड्ढा को पहले ही दिन मिला 'अनुशासन' का पाठ, नाम लेकर बुलाने पर टोका
Raghav Chadha Latest News: भारतीय राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उनका पहला दिन ही चर्चा का केंद्र बन गया. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन के तरीके को लेकर उन्हें पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक परंपराओं का पाठ पढ़ाया गया. जानिए क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Raghav Chadha Latest News
कल तक आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार राघव चड्ढा अब भारतीय जनता पार्टी के भगवा रंग में रंग चुके हैं. अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले राघव चड्ढा के लिए पार्टी बदलने का पहला ही दिन काफी चर्चाओं में रहा. बीजेपी जॉइन करते ही उन्हें पार्टी के सख्त अनुशासन और परंपराओं से रूबरू होना पड़ा. राजनीतिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि कैसे बीजेपी ने पहले ही दिन यह साफ कर दिया कि संगठन और उसके नियम किसी भी हाई-प्रोफाइल चेहरे से बड़े हैं.