नितिन गडकरी संग राघव चड्ढा की 'मस्ती' भरी बातचीत, क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होने की है तैयारी?
Raghav Chadha Nitin Gadkari Video: संसद परिसर में राघव चड्ढा और नितिन गडकरी की हंसी-मजाक भरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मुलाकात के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बीजेपी के करीब आ रहे हैं. हाल के दिनों में पार्टी कार्यक्रमों से उनकी दूरी और यह वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है.
ADVERTISEMENT

Raghav Chadha Nitin Gadkari Video
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी पार्टी से ज्यादा अपनी 'रहस्यमयी' मुलाकातों और चुप्पी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव चड्ढा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बेहद गर्मजोशी और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है.