राज्यसभा में राघव चड्ढा का चुटीला अंदाज! डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद पहली बार बोले, उपसभापति से की खास डिमांड
Raghav Chadha Rajya Sabha speech: राज्यसभा में राघव चड्ढा का चुटीला अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में है. डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद अपने पहले संबोधन में उन्होंने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई देते हुए मजाकिया लहजे में अपनी स्थिति पर टिप्पणी की और अतिरिक्त समय की खास डिमांड रखी. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Raghav Chadha Rajya Sabha speech
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में एक बार फिर अपने चिर-परिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज से सबका ध्यान खींचा. पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद सदन में यह उनका पहला संबोधन था. राघव चड्ढा ने इस मौके का इस्तेमाल न केवल उपसभापति हरिवंश जी को बधाई देने के लिए किया, बल्कि अपनी नई स्थिति पर चुटकी लेते हुए सदन में मौजूद नेताओं की अनुपस्थिति पर भी टिप्पणी की. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.