राघव चड्ढा का पलटवार: 'चुप रहता तो झूठ सच लगने लगता', AAP के आरोपों पर वीडियो जारी कर दिया जवाब
राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों पर वीडियो जारी कर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत कैंपेन चलाया जा रहा है. वॉकआउट, CEC याचिका और संसद में मुद्दे उठाने को लेकर लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वे जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाते रहेंगे.
ADVERTISEMENT

raghav chadha
आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. सांसद राघव चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके. चड्ढा ने कहा कि वे अब तक खामोश थे, लेकिन गलत बातों को सच बनने से रोकने के लिए उनका बोलना जरूरी हो गया था.