'फोन मेरा, सिम मेरा, तो आवाज बंद क्यों?', मोबाइल बिलिंग साइकिल और इनकमिंग कॉल को लेकर राघव चड्ढा के तीखे सवाल
Raghav Chadha telecom issue: राज्यसभा में राघव चड्ढा ने मोबाइल रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने और 28 दिन की बिलिंग साइकिल पर टेलीकॉम कंपनियों को घेरा. उन्होंने कहा कि यह करोड़ों प्रीपेड यूजर्स के ‘राइट टू कम्युनिकेशन’ का उल्लंघन है. संसद में उन्होंने सरकार से इनकमिंग कॉल की गारंटी, नंबर री-अलॉटमेंट पर 3 साल का ग्रेस पीरियड और सस्ते इनकमिंग प्लान लागू करने की मांग की.
ADVERTISEMENT

Raghav Chadha telecom issue
'अगर आप एक महीने का रिचार्ज कराना भूल जाएं, तो आपकी आवाज बंद कर दी जाती है. फोन मेरा है, सिम कार्ड मेरा है, नंबर मेरा है... तो रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल बंद करना सरासर मनमानी है.' यह तीखे सवाल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाए. उन्होंने देश के 125 करोड़ मोबाइल यूजर्स, खासकर 90% प्रीपेड ग्राहकों की ओर से टेलीकॉम कंपनियों की लूट और चालाकी पर करारा प्रहार किया.