Raghav Chadha vs AAP: क्या संसद में खामोश हो जाएंगे राघव चड्ढा? आम आदमी पार्टी की 'चिट्ठी' के बाद अब भी पास हैं ये 4 जादुई विकल्प

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को चिट्ठी लिखकर राघव चड्ढा को पार्टी कोटे से बोलने का समय न देने का आग्रह किया है. हालांकि, संसदीय नियमों के तहत राघव चड्ढा के पास अब भी शून्य काल और सभापति के विशेषाधिकार जैसे कई विकल्प मौजूद हैं.

ADVERTISEMENT

raghav chadha
raghav chadha
google news

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके स्टार सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही अनबन अब खुलकर सामने आ गई है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक बेहद चौंकाने वाली चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे से समय न दिया जाए. इस कदम के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या राघव चड्ढा अब सदन में सिर्फ एक मूकदर्शक बनकर रह जाएंगे? हालांकि, संसदीय नियमों के मुताबिक राघव चड्ढा को खामोश करना इतना आसान नहीं है. उनके पास अब भी चार ऐसे रास्ते हैं जिनसे वह अपनी बात सदन के पटल पर रख सकते हैं.