जिस आंख से दिखना बंद हुआ, उसका हिसाब कौन देगा... दिल्ली में घायलों से मिल भावुक हुए राहुल गांधी
पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज-पैलेट गन हमले को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पीएम मोदी से माफी की मांग की है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर देश के युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है. छात्रों के इस उग्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला और तेज कर दिया है. पीड़ित छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग की है.
