'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें...' पीएम मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन
पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात आए वीडियो संदेश के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस संदेश को छात्रों की समझ का अपमान बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई करने वालों की सजा और पीएम से माफी की मांग की है.
ADVERTISEMENT

पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा कि छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सरकार के सामने तीन मांगें भी रखीं. इनमें धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना, छात्रों के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई और माफी मांगना शामिल है.
