लाल किले से PM मोदी ने फहराया तिरंगा, राहुल-खड़गे समारोह से रहे गायब, सामने आई बड़ी वजह!

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दूसरे साल लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की नाराजगी सीटिंग व्यवस्था और प्रोटोकॉल को लेकर थी. 2024 में राहुल गांधी की सीट को लेकर विवाद हुआ था. सरकार ने इस साल उनकी सीट प्रोटोकॉल के अनुसार तय करने की बात कही थी.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. हालांकि, इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में नजर नहीं आए. दोनों लगातार दूसरे साल लाल किले के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दूर रहे.