प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में जबरन एंट्री पर बवाल, राहुल-प्रियंका और विपक्षी सांसदों पर FIR दर्द

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में जबरन घुसने और धरना देने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. प्रशासन ने बिना अनुमति प्रवेश (अतिक्रमण) का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है, जिसकी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

राहुल- प्रियंका
राहुल- प्रियंका
Google CTA

राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के हालिया प्रदर्शन के बाद अब नया सियासी और कानूनी मोड़ सामने आ गया है. चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकाल रहे ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के नेताओं पर आकाशवाणी भवन परिसर में जबरन घुसने और धरना देने का आरोप लगा है. इस बाबत आकाशवाणी भवन प्रशासन की ओर से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कई अन्य सांसदों और दर्जनों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है।