राज्यसभा में राघव चड्‌ढा का पद मिलने के बाद AAP सांसद अशोक मित्तल का हुआ पहला भाषण

राज्यसभा में आप सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने जनविश्वास बिल की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें महिला सुरक्षा और मजदूरों के हितों के साथ समझौता किया गया है. उन्होंने सजा को जुर्माने में बदलने और न्यायपालिका की शक्तियां कम करने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया.

ADVERTISEMENT

अशोक मित्तल
अशोक मित्तल
google news

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 'जनविश्वास (संशोधन) विधेयक' पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने बिल के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिसे सरकार 'जनविश्वास' कह रही है, असल में उसके पन्ने पलटने पर जनता का 'अविश्वास' ज्यादा नजर आता है.