'हम भी जाएंगे...' CJP प्रोटेस्ट में कितनी भीड़ लेकर पहुंचेंगे राकेश टिकैत, खुद ही बता दिया सबकुछ

राकेश टिकैत ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन को BKU का पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में किसानों की मंडियों, फसलों के उचित मूल्य और ज़मीन अधिग्रहण के मुद्दों को लेकर पटना में भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

राकेश टिकैत
राकेश टिकैत
Google CTA

10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नागरिक अधिकारों और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों (CJP) द्वारा आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि देश के युवाओं और किसान कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए.