Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का महाजुटान, चुनाव आयोग के खिलाफ आज आर-पार की लड़ाई
कांग्रेस के नेतृत्व वाला 'इंडिया' गठबंधन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में एक बड़ी महारैली कर रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने छात्रों और आम लोगों से अपील की थी और भारी भीड़ जुटने के कारण मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जो शाम 5 बजे तक चलेगी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में आज सियासत का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है. INDIA गठबंधन ने रामलीला मैदान में महारैली बुलाई है. इस रैली के जरिए विपक्षी दल चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे. विपक्ष का आरोप है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां हुई हैं और SIR प्रक्रिया को लेकर कई सवाल हैं.
रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. रैली से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है. दूसरी ओर बीजेपी और सिख समुदाय की ओर से भी दिल्ली में पदयात्रा निकाली जाएगी.
आज के इस बड़े घटनाक्रम के हर अपडेट के लिए NewsTak के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 03:52 PM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान से खड़गे का मोदी-शाह पर सीधा प्रहार
Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'चोरी की सरकार' करार दिया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें विपक्ष हर हाल में पद से हटाकर ही दम लेगा. उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारों को भी चोरी का बताते हुए कहा कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों से डराने पर भी कांग्रेस डरने वाली नहीं है, क्योंकि वे संघर्ष करना जानते हैं और जब तक भाजपा को सत्ता से नहीं हटाया जाता, वे चैन से नहीं बैठेंगे, तथा इसी हुंकार के साथ उन्होंने 'मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' का नारा भी बुलंद किया.
- 02:18 PM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live: अजमेरी गेट पहुंचने वाला है काफिला
राहुल गांधी और कांग्रेस गठबंधन का काफिला मिंटो ब्रिज से होते हुए बस अजमेरी गेट पहुंचने ही वाला है, जिसके बाद यह सीधा रामलीला मैदान के लिए रवाना होगा.
- 02:04 PM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान से अखिलेश का तंज, जानें क्या कहा
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रामलीला मैदान में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपनी सरकार को 'डबल इंजन' बताते थे उनकी सरकार अब 'डबल ज़ीरो' बन गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि एक करोड़ सत्ताईस लाख वोट गायब हो गए हैं, और हैरानी की बात यह है कि उन्हें इस गड़बड़ी का पता तब चला जब वे एमएलसी का चुनाव हार गए.
- 01:40 PM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live: महारैली के दौरान राहुल गांधी का कारोबारियों के नुकसान पर बड़ा हमला
भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया गया है कि पार्टी ने मार्च और महारैली में शामिल होने आए लोगों को खरीदारी करने से रोकने के लिए कनॉट प्लेस की सभी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी हैं, जिससे सीधे तौर पर व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है.
"BJP ने जबरदस्ती बंद कराई दुकानें...": महारैली के दौरान राहुल गांधी का कारोबारियों के नुकसान पर बड़ा हमला!
- 01:25 PM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live:पंजाब-हरियाणा से आ रहे हैं दिल्ली? ट्रैफिक के इस चक्रव्यूह में फंसने से पहले पढ़ लें ये खबर!
पंजाब और हरियाणा से कांग्रेस की रैलियों में जा रही गाड़ियों के कारण सोनीपत के दिल्ली-कुंडली बॉर्डर और केजीपी-केएमपी जीरो पॉइंट पर भारी जाम लग गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और ट्रक चालक भी इस व्यवस्था में फंस गए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा कुंडली बॉर्डर पर गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है और केजीपी-केएमपी से रूट डायवर्ट किया गया है, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसें और कारें इस भीषण जाम में रेंगती हुई नजर आ रही हैं.
- 01:13 PM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live: रैली के बीच कानून-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी ने बताया हाल
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने वाले विशेष पुलिस आयुक्त देवेस श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और लोग लगातार आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस आयोजकों के लगातार संपर्क में है और रैली को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं.
- 01:01 PM • 01 Nov 2026
महा-रैली का महासंग्राम, रामलीला मैदान की तरफ बढ़ा नेताओं का कारवां, राहुल-ममता समेत कई बड़े चेहरे शामिल
NDIA गठबंधन के कई बड़े नेता जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य शामिल हैं, INDIA गठबंधन की इस बड़ी रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं. देखें वीडियोज
- 12:53 PM • 01 Nov 2026
महारैली के तुरंत पहले जमा हुई लाखों की भीड़, देखें वीडियो
Watch: दिल्ली के रामलीला मैदान से आज 'इंडिया' गठबंधन की महारैली से पहले का नजारा देखें .
- 12:42 PM • 01 Nov 2026
रामलीला मैदान में महारैली को लेकर आमने-सामने आए नड्डा और राहुल: क्या यह देश में अराजकता की साजिश है या जनता की आवाज? जानें पूरा
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने रामलीला मैदान की रैली को लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की साजिश और नकारे हुए नेताओं का ड्रामा बताया है. उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति के चार चरण- झूठ फैलाना, सड़कों पर उपद्रव करना, अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना और विदेशी ताकतों के इशारे पर सरकार गिराना, गिनाते हुए कहा कि इस रैली का मकसद सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना, दिल्ली में दंगा कराना, व्यापारियों की कमाई पर असर डालना और देश को बदनाम करना है। नड्डा ने कहा कि भारत संविधान और जनता के जनादेश से चलता है, दंगा आधारित राजनीति से नहीं, और यह रैली कांग्रेस के राजनीतिक पतन की आखिरी कील साबित होगी.
- 12:33 PM • 01 Nov 2026
सरहौल बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया पैदल मार्च
दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर भीषण जाम लगने की वजह से रैली में जाने वाली गाड़ियां रास्ते में ही फंस गईं. जाम में फंसने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पैदल मार्च शुरू कर दिया.
- 12:07 PM • 01 Nov 2026
लाखों लोगों का सैलाब और एक ही मांग... ज्ञानेश कुमार को अब जाना ही होगा: भूपेंद्र हुड्डा
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बहुत ही जबरदस्त रैली है जिसमें लाखों लोग शामिल हो रहे हैं और यह आम जनता की आवाज है कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से हटना ही होगा.
- 11:58 AM • 01 Nov 2026
Ramlila Maidan Rally Live: 'लोकतांत्रिक तरीके से हो रही रैली' - महुआ मांझी
जेएमएम सांसद महुआ मांझी ने रामलीला मैदान में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली पर कहा है कि पूरा गठबंधन लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठा रहा है, कभी राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहा है तो कभी सड़कों पर उतरकर शांति से अपनी बात रख रहा है और आज इसी सिलसिले में रामलीला मैदान में भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं.
- 11:49 AM • 01 Nov 2026
'कनॉट प्लेस आइए, साथ...', राहुल गांधी रैली की शुरुआत से पहले दिया ये बड़ा मैसेज..
रामलीला मैदान में रैली की शुरुआत से पहले कांग्रस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में उन्होंने कहा, दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ.
- 11:37 AM • 01 Nov 2026
खरगे के आवास पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास (10 राजाजी मार्ग) पर पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी और केरल के नेता वी.डी. सतीशन समेत कई बड़े नेता लगातार पहुंच रहे हैं.
- 11:11 AM • 01 Nov 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार पर असर, CTI का दावा- 2.5 लाख दुकानें बंद
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले व्यापारिक संगठनों ने कारोबार प्रभावित होने का मुद्दा उठाया है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस संबंध में राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है. CTI का दावा है कि रैली की वजह से दिल्ली के कारोबार को भारी नुकसान हुआ है.
संगठन के मुताबिक, दिल्ली में करीब 2.5 लाख दुकानें बंद हैं. रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी पूरी तरह ठप हो गई है. CTI ने दावा किया कि इससे कुल कारोबार में करीब 80 फीसदी तक गिरावट आई है.
हालांकि, राहुल गांधी ने रैली में आने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में खरीदारी करने की अपील की है. CTI ने उनकी इस अपील का स्वागत किया है. लेकिन संगठन का कहना है कि जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं और व्यापारियों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है.
- 10:16 AM • 01 Nov 2026
'रामलीला मैदान छोटा पड़ जाएगा', INDIA गठबंधन की रैली को लेकर कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि इस रैली में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे कि रामलीला मैदान भी छोटा पड़ जाएगा. अखिलेश प्रसाद सिंह के मुताबिक, सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ देश में माहौल बन रहा है. ऐसे में यह महारैली विपक्ष की आवाज को मजबूती देने का काम करेगी.
- 09:43 AM • 01 Nov 2026
बीजेपी ने विपक्ष की महारैली पर साधा निशाना, बोली- रामलीला मैदान में लगेगा 'ठगों का मेला'
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले बीजेपी ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है. बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तंज कसा. पार्टी ने लिखा, "आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से ठगों का मेला लगने वाला है."
- 09:37 AM • 01 Nov 2026
सुबह 5:30 बजे से रैली में पहुंचने लगे लोग, DCP बोले- सुरक्षा और आवाजाही के पुख्ता इंतजाम
INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए हैं. DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए लोग सुबह 5:30 बजे से ही पहुंचने लगे थे. पुलिस लोगों की आवाजाही को आसान बनाने में मदद कर रही है. साथ ही स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. मार्च के रूट को लेकर भी पुलिस ने पहले से योजना तैयार की है.
- 09:35 AM • 01 Nov 2026
रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्ष के बड़े नेता
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की जाएगी. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे. रैली में छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के भी पहुंचने की उम्मीद है. रैली का मार्च कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचेगा. राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
- 09:35 AM • 01 Nov 2026
दिल्ली में विपक्ष की रैली के साथ बीजेपी की भी पदयात्रा
रविवार को दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी. एक तरफ INDIA गठबंधन रामलीला मैदान में महारैली करेगा, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से पश्चिमी दिल्ली में पदयात्रा निकाली जाएगी. सिख समुदाय की ओर से भी मार्च निकालने की तैयारी है. ऐसे में दिल्ली में एक ही दिन कई राजनीतिक कार्यक्रम होंगे.
Load More