Women Reservation Bill: संसद में गिरा बिल, गुस्साई रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली में क्या कर रहीं?
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरने के बाद बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस-सपा पर महिलाओं को राजनीति से दूर रखने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा अब देश के सामने आ चुका है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली बजटो
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) गिरने के बाद राजधानी दिल्ली में सियासी पारा सातवें आसमान पर है. दिल्ली की कद्दावर नेता और भाजपा की प्रमुख चेहरा रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर उतरकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.