जंतर-मंतर पर 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' की हुंकार! पुलिस ने लगाए भारी बैरिकेड्स, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Reservation Hatao Andolan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' और करणी सेना के आह्वान पर आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ. देशभर से पहुंचे छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के लोगों के बीच भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई. आंदोलनकारियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने की मांग की. देखें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Reservation Hatao Andolan
Reservation Hatao Andolan Protest
Google CTA

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' और करणी सेना के आह्वान पर आरक्षण में सुधार और बदलाव की मांग को लेकर देश भर से आए लोगों का भारी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. जंतर-मंतर पर छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है. प्रदर्शन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों की भारी तैनाती की गई है. प्रदर्शनकारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा जंतर-मंतर के चारों तरफ काफी ऊंचे बैरिकेड्स लगाए गए हैं.