ऋषिकेश में दिल्ली के पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, थार के बोनट पर जाम छलकाने के बाद की मारपीट, पुलिस ने सिखाया सबक
Delhi Tourists Viral Video: ऋषिकेश में दिल्ली से आए पर्यटकों का कथित हाई-वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में कुछ पर्यटक थार के बोनट पर शराब पीते और विरोध करने पर पार्किंग कर्मचारियों से कथित मारपीट करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया और थार वाहन को सीज कर दिया. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Delhi Tourists Fight Video
उत्तराखंड की शांत और खूबसूरत वादियों में दिल्ली से आए कुछ पर्यटकों की गुंडागर्दी का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीकेंड मनाने ऋषिकेश पहुंचे दिल्ली के इन पर्यटकों ने न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि शराब के नशे में चूर होकर जमकर उत्पात मचाया. सरेआम की गई इस बदसलूकी और मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार्रवाई की है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिल्ली के पर्यटकों के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है, जिससे दिल्ली की छवि भी धूमिल हो रही है.
