DUSU Election 2026: एनएसयूआई को हराने वाली एबीवीपी की सेक्रेटरी रिया छाबड़ी कौन हैं?  जानिए उनकी प्राथमिकताएं

Riya Chhawdi Profile: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की रिया छाबड़ी ने सचिव पद पर जीत दर्ज की है. रिया छाबड़ी ने 21,650 वोट हासिल किए, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले. जानिए कौन हैं DUSU की नई सेक्रेटरी रिया छाबड़ी, उनकी पढ़ाई, छात्र राजनीति का सफर और चुनाव के बाद उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं.

ADVERTISEMENT

Riya Chhawdi DUSU Secretary
Riya Chhawdi DUSU Secretary
Google CTA

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनावों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पैनल की पोजीशन पर जीत हासिल की है, जबकि एक पोजीशन पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में एबीवीपी की टिकट पर सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल करने वाली रिया छाबड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. रिया छाबड़ी ने एनएसयूआई (NSUI) को 7,000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी है और वह एबीवीपी की इकलौती गुर्जर कैंडिडेट हैं.