पंजाब नंबर की जिस इनोवा कार से सूटकेस लेकर भागे संदीप पाठक, उस गाड़ी का निकला AAP के इस नेता से कनेक्शन

Sandeep Pathak News: AAP से बगावत कर BJP में शामिल हुए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पंजाब में दो गैर-जमानती FIR दर्ज होने के बाद वह दिल्ली स्थित सरकारी आवास से पीछे के दरवाजे से फरार हो गए. अब उनकी फरारी में इस्तेमाल गाड़ी के कनेक्शन ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.

ADVERTISEMENT

Sandeep Pathak News
Sandeep Pathak News
google news

Sandeep Pathak Fir: आम आदमी पार्टी से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पंजाब में उनके खिलाफ दो गैर-जमानती FIR दर्ज की गई हैं. संदीप पाठक को जैसे ही पंजाब पुलिस की इस दबिश की खबर मिली तो वे अपने दिल्ली स्थित सरकारी बंगले के पिछले दरवाजे से फरार हो गए. इस हाई-प्रोफाइल फरारी के बाद अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐन मौके पर उन्हें भगाने के लिए गाड़ी का इंतजाम किसने किया था. वहीं इस गाड़ी काे लेकर भी अब बड़ा खुलासा हुआ है और ये पता लग गया है कि गाड़ी किसके नाम पर रजिर्स्टड थी.