संदीप पाठक की 'सीक्रेट FIR' पर मचा बवाल, गिरफ्तारी के डर से पहुंचे हाई कोर्ट, AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Sandeep Pathak FIR: पंजाब की राजनीति में संदीप पाठक की कथित 'सीक्रेट FIR' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. संदीप पाठक ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आप सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Sandeep Pathak FIR
Sandeep Pathak FIR
Google CTA

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर एफआईआर पॉलिटिक्स ने दस्तक दे दी है. आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक अब अपनी ही पूर्व पार्टी की सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई के मैदान में उतर आए हैं. संदीप पाठक ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिससे पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है. मामला एक सीक्रेट एफआईआर से जुड़ा है, जिसे लेकर पाठक ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है.