'9 करोड़ की जमीन चंपत राय ने 55 करोड़ में खरीदी'...राम मंदिर चंदा विवाद पर संजय सिंह के बेहद गंभीर आरोप
AAP सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर बड़ा खुलासे का दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के चंपत राय ने अयोध्या में 9 करोड़ की जमीन को 55 करोड़ रुपये में खरीदा है. जानिए क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

संंजय सिंह: फाइल फोटो.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे में एक बार फिर बहुत बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने दस्तावेजों के साथ दावा किया कि प्रभु श्री राम के नाम पर एकत्र किए गए आस्था के दान में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मिलकर अब तक की सबसे बड़ी 'चंदा चोरी' और लूट को अंजाम दिया है.