"इससे बड़ा मजाक..." ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संजय सिंह ने खोला मोर्चा, कर दी बड़ी मांग

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में धांधली और वोट काटने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कथित गड़बड़ियों के चलते हालिया चुनावों को रद्द कर दोबारा बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

संजय सिंह
संजय सिंह
Google CTA

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संजय सिंह ने चुनाव आयोग में फैसलों की प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर तीखे सवाल उठाए और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी के साथ-साथ चुनावों को रद्द कर दोबारा बैलेट पेपर (Ballot Paper) से चुनाव कराने की मांग की है.