'ऐसे जज से क्या न्याय की उम्मीद?'..., 7 सांसदों की अयोग्यता और न्यायिक प्रक्रिया पर संजय सिंह का बड़ा दावा
Sanjay Singh big claim: राज्यसभा में 7 सांसदों की सदस्यता विवाद और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. संजय सिंह ने सभापति के फैसले, दसवीं अनुसूची के तहत दायर याचिका, न्यायपालिका की निष्पक्षता और कुछ जजों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

Sanjay Singh statement
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के 7 सांसदों की सदस्यता और न्यायिक प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार और न्यायपालिका पर तीखा हमला बोला है. राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के मामले पर संजय सिंह ने कहा कि अभी तक सभापति का उनकी सदस्यता रद्द करने वाली याचिका पर कोई फैसला नहीं आया है और पार्टी न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाएगी. विस्तार से जानिए उन्होंने क्या-कुछ कहा.