युवाओं पर लाठीचार्ज कर सोनम वांगचुक का आंदोलन कुचलना चाहती है मोदी सरकार: संजय सिंह

संजय सिंह ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को जबरन हटाने और युवाओं पर लाठीचार्ज के लिए मोदी सरकार को घेरा. जानिए 20 जुलाई के संसद मार्च को लेकर क्या बोले AAP सांसद.

ADVERTISEMENT

Sanjay Singh on Ram Mandir Dan Controversy
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल ले जाने पर भड़के आप सांसद संजय सिंह.
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जंतर-मंतर पर 21 दिनों से अनशन पर बैठे प्रसिद्ध शिक्षाविद और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने और वहां मौजूद युवाओं पर लाठीचार्ज करने की कार्रवाई की तीखी निंदा की है. 'आप' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च से बुरी तरह डर गई है. इसी डर के कारण आंदोलन को खत्म करने के लिए पुलिसिया बल का इस्तेमाल किया गया है.