सत्यनिकेतन हादसे के बाद CJP ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, सामने रखीं 7 मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Satyaniketan Pg Building Collapse: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस स्थित सत्यनिकेतन में 5 मंजिला अवैध पीजी इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रेखा सरकार के सामने 7 मांगें रखी हैं और 48 घंटे के भीतर मांगें न मानने पर जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

रेखा सरकार को CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम
रेखा सरकार को CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम
Google CTA

Cockroach Janta Party on Satyaniketan Pg Collapse: देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस स्थित सत्यनिकेतन इलाके में 5 मंजिला पेइंग गेस्ट (PG) इमारत ढहने से हड़कंप मच गया था. इस भीषण हादसे में अब तक 7 छात्रों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेखा सरकार और नगर निगम (MCD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. CJP ने सरकार के सामने अब 7 सूत्री मांगें रखी हैं. क्या हैं ये मांगे चलिए जानते हैं.