सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर बोले सौरभ भारद्वाज- 'BJP का ऑपरेशन पंजाब फेल, झूठे केस में फंसाने की साजिश'
सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे भाजपा का 'ऑपरेशन पंजाब' फेल होना करार दिया और केस को पूरी तरह फर्जी बताया.
ADVERTISEMENT

सत्येंद्र जैन
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी का माहौल है. इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है.
