सत्येंद्र जैन मामले में कोर्ट में घमासान! वकील ने बताया सुनवाई के दौरान अंदर क्या-कुछ हुआ?
Satyendra Jain Case: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान जमकर बहस हुई. ACB ने ज्यादातर आरोपियों की न्यायिक हिरासत और अंकित श्रीवास्तव की 2 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी, जबकि जैन के वकील ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी और राजनीतिक साजिश बताया. जानिए कोर्ट में क्या हुआ, बचाव पक्ष ने क्या दलील दी और आगे की कानूनी रणनीति क्या होगी.
ADVERTISEMENT

Satyendra Jain Case
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तथा अन्य आरोपियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के दौरान एसीबी की ओर से एक आरोपी को छोड़कर बाकी सभी के लिए जुडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) की मांग की गई, जबकि एक अन्य आरोपी अंकित श्रीवास्तव की 2 दिन की पुलिस कस्टडी (पीसी) मांगी गई है. हालांकि, सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में इस पूरी गिरफ्तारी और एसीबी की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए इसे पूरी तरह से गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है.
