बच्ची से रेप मामले में 'आप' महिला पार्षदों के साथ राज भवन पहुंचे सौरभ भारद्वाज, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले एलजी

Saurabh Bharadwaj महिला पार्षदों के साथ दिल्ली के जनकपुरी स्थित एसएस मोटा सिंह स्कूल रेप केस को लेकर एलजी से मिलने राज भवन पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी. आम आदमी पार्टी ने पीड़ित परिवार को धमकाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
दिल्ली सरकार और बीजेपी पर बरसे सौरभ भारद्वाज.
google news

दिल्ली के जनकपुरी स्थित एसएस मोटा सिंह स्कूल परिसर में तीन साल की बच्ची से रेप मामले को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज महिला पार्षदों के साथ एलजी से मिलने राज भवन पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी एलजी नहीं मिले. एक बार एलजी कार्यालय पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत तीन महिला पार्षदों को अंदर बुलाया भी, लेकिन यह कह कर वापस लौटा दिया कि ई-मेल के जरिए मिलने का समय दिया जाएगा.