'राज्यसभा सांसद नहीं होते तो...', राघव चड्ढा पर बरसे सौरभ भारद्वाज, शादी का जिक्र कर साधा तीखा निशाना
Saurabh Bhardwaj on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में बढ़ते अंदरूनी विवाद के बीच सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला है. राज्यसभा सांसद बनने से लेकर शादी तक का जिक्र करते हुए सौरभ ने राघव की पार्टी के प्रति वफादारी, बीजेपी से कथित नजदीकियों और AAP को कमजोर करने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए. जानिए सौरभ भारद्वाज ने क्या-कुछ कहा.
ADVERTISEMENT

Saurabh Bhardwaj on Raghav Chadha Controversy
आम आदमी पार्टी के भीतर मची हलचल अब खुलकर सामने आ गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर अब तक का सबसे बड़ा और निजी हमला बोला है. सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा की पार्टी के प्रति वफादारी पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह दिया कि आज उनकी शादी भी सिर्फ इसलिए हो पाई क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था, वरना उन्हें कोई पूछता तक नहीं. विस्तार से जानिए सौरभ भारद्वाज ने क्या-कुछ कहा है.