पालम अग्निकांड में मरने वाले 9 पर चिताएं जलीं 8, फिर पता चली 70 साल की बुजुर्ग और उनकी बेटी की दिल चीर देने वाली कहानी

सौरभ भारद्वाज ने पालम अग्निकांड में Bharatiya Janata Party सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि फायर ब्रिगेड की लापरवाही और सिस्टम की नाकामी से 9 लोगों की जान गई. AAP ने घटना की सच्चाई सामने लाने की बात कही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सौरभ भारद्वाज.
google news

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पालम अग्निकांड मामले में नए खुलासे कर भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है. उन्होंने कहा कि पालम अग्निकांड में अपनी बदनामी छुपाने के लिए भाजपा सरकार ने लोगों की जान नहीं बचाई, क्योंकि फायर बिग्रेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट के खराब होने के बाद भी स्थानीय लोगों ने आग में फंसे परिवार को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन सरकारी सिस्टम ने उन्हें बचाने नहीं दिया.